Tokyo Olympics 2021: दो और एथलीट हुए कोरोना संक्रमित
टोक्यो ओलिंपिक ( Tokyo Olympics 2020) का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है। कोरोना महामारी के बीच हो रहे टोक्यो ओलंपिक पर भी कोरोना संक्रमण के संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में दो और एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला पाया गया है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गया था। ओलिंपिक के शुरू होने से पहले ही खेल गांव में तीन पॉजिटिव केस आने से हलचल मच गई है । टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित एथलीटों को 14 दिन के आइसोलेशन पर भेज दिया गया है। 23 जुलाई से शुरू होंगे ओलंपिक खेल आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा , ' यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है। ' बता दें कि ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया है । तोक्यो बे पर स्थित ओलंपिक खेल गांव में ओलंपिक के दौरान करीब 1...