कॉमेडियन भारती सिंह ने किया बड़ा खुलासा, करियर की शुरुआत में गलत तरीके से छूते थे लोग


हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट चैट शो में भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें लोगों से शेयर की।




कॉमेडियन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता वे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके संघर्ष और फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने इंडस्ट्री में कितने संघर्षों के बाद अपनी एक अलग जगह बनाई हैहर कोई अच्छे से वाकिफ है की भारती सिंह आज घर घर में जाना पहचाना नाम है। भारती सिंह लोगों को पल भर में सबी को गुदगुदाने और हंसाने का हुनर रखती हैं। लेकिन हाल ही में कॉमेडियन के कुछ खुलासे सुनकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल, भारती सिंह ने अपनी नीजी जिंदगी से जुड़े कई राज शेयर किए हैं, जो शायद ही अब तक कोई जानता हो।


गलत तरीके से छूते थे लोग

 हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट चैट शो में भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें लोगों से शेयर की। उन्होंने बताया है कि किस तरह से वो अपने करियर की शुरुआत में अपनी मां के साथ सेट पर जाया करती थीं। जिसके पीछे एक बहुत ही खास वजह थी।  लोगों द्वारा किए गए एक्शन्स को वह कई बार समझ ही नहीं पाती थीं। वो लगभग हर शो में अपनी मां को साथ लेकर जाती थीं।

 भारती सिंह ने कहा, 'मेरी मां मेरे साथ शोज में जाती थीं। उस समय पिता यंग टैलेंट के साथ ट्रैवल करते थे, लेकिन मेरे साथ मां करती थीं। लोग कहते थे कि आंटी चिंता मत करिए, हम आपका ध्यान रखेंगे। मुझे मॉर्डन चीजों के बारे में बहुत कम जानकारी थी। किसी ने मेरी कमर पर हाथ रगड़ा, मुझे नहीं पता चला कि यह लड़कियों के लिए गलत तरह से छूना माना जाता है। जो कॉर्डिनेटर्स जो आपको पैसा देते हैं, आपकी कमर पर हाथ रगड़ते हैं। मैं जानती हूं कि यह अच्छी फीलिंग नहीं होती है, लेकिन वह मेरे अंकल समान हैं। वह गलत नहीं हो सकते। मुझे लगता था कि मैं गलत हूं और वह सही हैं। मैं उस समय नहीं जानती थी कि ये चीजें खराब होती हैं।'

 

करियर के शुरुआत में होती थी झिझक

भारती ने आगे बताया , 'भगवान ने हर महिला को एक पावर दी है, जिसमें वह समझ सकती हैं कि सामने वाले इंसान की इंटेंशन क्या है। जब किसी के इरादे ठीक नहीं लगते है तो महिला को पता चल जाता है। मुझे अब लगता है कि मैं बेवकूफ थी जो इन चीजों को समझती ही नहीं पाती थी।'

 

भारती सिंह कहती हैं, 'उस वक्त करियर के शुरुआत में मुझे इसके खिलाफ बोलने की मेरे अंदर हिम्मत नहीं थी। मैं अब अपने बारे में आवाज उठाना जानती हूं। अपनी बॉडी के लिए लड़ाई करना जानती हूं। लड़ाई करने की मेरे अंदर हिम्मत आ गई है। मेरे अंदर हिम्मत आ गई है यह बोलने की और पूछने कि की आप क्या देख रहे हो? हम सभी अब बाहर निकलते हैं, खुद की जिंदगी अपने मुताबिक जीते हैं। मैं खुद के लिए बोल सकती हूं। उस समय जब मेरे साथ शोज में ऐसा होता था तो खुद का स्टैंड नहीं ले पाती थी।'

 

 

Comments

Popular posts from this blog

ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, ICC ने की घोषणा

क्या दिल्ली में नही खुलेंगे स्कूल ? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान

Tokyo Olympics 2021: दो और एथलीट हुए कोरोना संक्रमित